अयोध्या। शहर के निरालानगर,पैगापुर,खोजनपुर के दर्जनों लोगों ने दिवाकर त्रिपाठी,आनंद ओझा,महेश शुक्ला,सुरेश सोनकर की अगुवाई में पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री के आवास पहुंचकर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की इन लोगों को पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कांग्रेस का झंडा सौंपा! कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कांग्रेस में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए खत्री ने कहा जिस प्रकार दिन प्रतिदिन कांग्रेस के प्रति हर जाति धर्म के लोगों का जुड़ाव हो रहा है वह साबित करता है कि आने वाला दिन कांग्रेस पार्टी का है लोग झूठे वादे करने वालों से ऊब चुके हैं उन्होंने कांग्रेस में शामिल सभी लोगों को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस उनके मान सम्मान का सदैव ख्याल रखेगी! कांग्रेस में शामिल होने वालों में प्रमुख सिकंदर खान,अनिल यादव,रवि मिश्रा,अवधेश वर्मा,दिनेश यादव,अरुण कुमार,सुनील पांडेय,दीपक शुक्ला,उत्कर्ष तिवारी,अभय सेन,रामजी शुक्ला,मोहम्मद फैसल,मुर्तजा राइन,अखिलेश मिश्रा,महेश यादव,नीरज तिवारी,सुशील कुमार आदि थे इस अवसर पर कांग्रेस सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह एवं महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक भी मौजूद रहे।
Tags Ayodhya and Faizabad दर्जनों ने भाजपा छोड़ ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
Check Also
अवध विवि की गठित समितियों ने दीपोत्सव के कार्यो में लाई तेजी
-मुख्यमंत्री के मंशानुरूप अवध विवि दीपोत्सव में तोड़ेंगा पिछला रिकार्ड अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध …