वैदिक मंत्रोचार से भाजपा चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा अयोध्या विधानसभा के कार्यालय का उद्घाटन सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोचार के बीच हवन पूजन के द्वारा किया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्पों को धरातल पर सफलतापूर्वक पहुंचाने के बाद अब जनता के बीच है।
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर जनता में उत्साह का माहौल है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्त पर पार्टी चल रही है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष महंत मनमोहन दास, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द प्रताप सिंह टिल्लू, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, चन्द्र प्रकाश गुप्ता तथा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  भगवा वेश में संसद प्रदर्शन के विरोध में संतों ने जताया आक्रोश
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya