बात का बतंगड़ नाटक का किया मंचन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अवध पीपुल्स फोरम ने छेड़ा अभियान

अयोध्या। अवध पीपुल्स फोरम ने सतत विकास लक्ष्यों को लेकर एक अभियान की शुरुवात की जिसमे सत्ता विकास लक्ष्यों पर कैंपस और समुदाय के युवाओं के साथ चर्चा और संवाद स्थापित किया इस प्रक्रिया में हमने समुदाय और कैंपस के लगभग 1500 युवाओं तक सीधे पहुंचे और इन्ही युवाओं में से हमने 10 युवाओं को नेशनल युथ कन्वेंशन फॉर युथ लीडरशिप प्रोग्राम दिल्ली के लिए चुना गया तथा इन युवाओं ने 3 से 5 मार्च के बीच यूथ कन्वेंशन में हिस्सा लिया। जिसमे युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकास और सतत विकास लक्ष्यों के परिवेश से सम्बन्ध के बारे में गहन चर्चा हुई। कन्वेंशन में फैजाबाद के साथियों ने एक नाटक बात का बतंगड़ का मंचन किया। जिसे अहिन्दी भाषी क्षेत्रों से आये अन्य युवा साथियों ने भी खूब पसंद किया। युथ कन्वेंशन से लौट कर आये युवाओं के साथ पत्रकारिता प्रशिक्षण संस्थान में एक रिव्यु मीटिंग का आयोजन किया। जिसमे युवाओं ने युथ कन्वेंशन के अनुभव साथ किये और साथ ही साथ नाटक बात का बतंगड़ का भी मंचन किया। कन्वेंशन में फैजाबाद से जाग्रति, श्रुति सोनकर, शीबा, हिमानी, आंशिक, अंशिता, इकरा, सौरभ, मोनिश, शिवांशु मिश्र ने हिस्सा लिया। समूह के साथ फोरम के संरक्षक साथी अफाक और सिम्मी युथ कन्वेंशन में शामिल हुए। रिव्यु मीटिंग में शिव सामंत,भारती सिंह फोरम के साथी गुफरान, आशीष, गौरव, मो अली आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya