सीएम योगी द्वारा युवाओं से मन की बात का देखा सीधा प्रसारण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

उत्तर प्रदेश की परिस्थिति में आया अभूतपूर्व परिवर्तन : लल्लू सिंह

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा युवाओं से मन की बात का सीधा प्रसारण सामूहिक रुप से अयोध्या के परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने देखा। विकास के पथ पर अग्रसर उत्तर प्रदेश की पुरातन व वर्तमान स्थिति के विषय में जानकारी हासिल की।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्थिति व परिस्थिति में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। कानून व्यवस्था की स्थिति काफी अच्छी हो गयी है। केन्द्र व प्रदेश सरकार योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के पात्रों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व से पूरी दुनिया प्रभावित है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि योजनाओं के सफल क्रियान्वन को लेकर उत्तर प्रदेश की हर जगह तारीफ हो रही है। किसानों, गरीबों व मजदूरों उत्थान के लिए सरकार ने कई कदम उठाये है। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि यूपी में बेहतर परिवेश निर्माण की वजह से उद्यमियों ने इसे सकारात्मक रुप से लिया है। कई बड़ी कम्पनियां यहां निवेश करने के लिए तत्पर है। व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ बिजनेस के लिए अनुकूल वातावरण सरकार ने दिया है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि योजनाओं के लिए पात्रों को अब भटकना नहीं पड़ता है। उन्हें योजनाओं का लाभ चौखट पर मिल रहा है। बिचौलियों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। किसानों के विकास के साथ मजदूरों की उत्थान सरकार की नीतियों के परिणाम स्वरुप हुआ है। इस अवसर पर डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्रा, महंत राजूदास, परमानंद मिश्रा, शैलेन्दर कोरी, शैलेन्द्र मोहन मिश्रा छोटे, शिवम सिंह मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya