नगर के सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सफाई कर्मचारियो ने नगर पंचायत कार्यालय पर हंगामा किया

गोसाईगंज। मांगे पूरी न होने पर सफाई कर्मचारियो ने नगर पंचायत कार्यालय पर हंगामा किया। धरना-प्रदर्शन के बाद कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।
सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष मंसूर अली के तत्वावधान मे नगर के सफाई कर्मियो ने सफाई नायक कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व मे प्रदर्शन किया। नगर पंचायत पर धरना देकर मांगे पूरी न होने तक दैनिक संविदा आउटसोर्सिंग सहित समस्त सफाई कर्मचारी सफाई कार्य का बहिष्कार कर दिया। इस बीच रोड पर प्रदर्शन करते हुये सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे लगाए। तीन दिन पूर्व निदेशक स्थानीय निकाय उत्तर प्रदेश लखनऊ, मंडलायुक्त मंडल अयोध्या, जिलाधिकारी अयोध्या को 10 सूत्रीय मांगपत्र दिया था। लेकिन नियत समय के अन्दर मांगे पूरी न करने पर सफाई कर्मी आंदोलन पर उतारू हैं। इससे नगर मे सफाई व्यवस्था चौपट होने की कगार पर आ गई है। इस मौके पर सफाई नायक से लेकर कर कुल 39 सफाई कर्मचारी है। सभी सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इस मौके पर अनवरी बेगम सकिना रिजवाना अनवर अली मुनव्वर अली दौलत अली शकील अहमद रिजवान दिनेश पांडे कृष्णानंद सिंह अजीत सोनू कल्लू बिक्की जैसराज गौड़ सहित दर्जनों लोग नगर पंचायत कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya