क्रिसमस सेलिब्रेशन दूर करता है विंटर डिप्रेशन : डॉ. आलोक मनदर्शन

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-नव-वर्ष की टोन, बढ़ाती है हैप्पी हार्मोन

अयोध्या। क्रिसमस के आगमन के साथ मनोरासायनिक बदलाव होने शुरु हो जाते है,जिसके सकारात्मक मनोप्रभाव होते हैं। सामूहिक प्रार्थना व रोशनी युक्त सहचर्या से संवर्धित होने वाला मनोरसायन सेरोटोनिन मूड-स्टेबलाइज़र का कार्य करते हुए शीत ऋतु में सूर्य की रोशनी व धूप की कमी से होने वाले सीजनल- अफेक्टिव-डिसऑर्डर या शीत-ऋतु जनित अवसाद अथवा विंटर-डिप्रेशन से बचाने व उबारने में सहायक होता है।

क्रिसमस पूरी दुनिया में प्यार व मानव-सेवा का भाव पैदा करता है, जिससे लव-हार्मोन ऑक्सीटोसिन में बढ़ोत्तरी होती है। खास परिधान व सेल्फ ग्रूमिंग,परिजनों संग नृत्य व खान-पान आदि से रिवॉर्ड-हार्मोन डोपामिन व इन्डार्फिन में वृद्धि से मनोआनंद व उत्साह की मनोदशा परिलक्षित होती है, जिसे मनोविश्लेषण की भाषा में मेंटल-यूफोरिया कहा जाता है।

शुभकामना सन्देश व उपहार आदि का आदान प्रदान भी हैप्पी हार्मोन का संचार करता है, जिससे खुशहाली की मनोदशा में बढ़ोत्तरी होती है। क्रिसमस-पर्व से शुरु होकर नव-वर्ष के आगमनोपरान्त तक फील-गुड या हैप्पी-हार्मोन के मनोउत्सर्जन से तनाव,अवसाद व चिंता विकार के लिये जिम्मेदार हार्मोन कोर्टिसाल में कमी व खुशनुमा हार्मोन में बढ़ोत्तरी होती है।यह विश्लेषण डा. आलोक मनदर्शन द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़े  जीत में बूथ पदाधिकारी व पन्ना प्रमुखों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण : धर्मपाल सिंह

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya