बच्चों ने मनाया दुर्गा पूजा पर्व

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

शुम्भहन्त्र्यै कालिका के रौद्र रूप के हुए दर्शन

फैजाबाद। शहर के रसूलाबाद में ऐमी आलापुर के ,बच्चों के सर्वांगीण सुनहरे भविष्य के हेतु संकल्पित टी आर पब्लिक स्कूल में दशहरा के अवकाश घोषित होने के पूर्व दशहरा पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम आयोजक सी सी ए इंचार्ज सिमरन मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य डी एम त्रिपाठी के द्वारा देवी माँ के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करते हुआ,उन्होंने नौ रूपों में अवतरित देवी प्रतिरूप कन्याओं का पूजन करते हुए बच्चों को नवरात्र पर्व एवम दशहरा पर्व के महात्म्य को बताया। कन्या पूजन के पश्चात काली मां के रूप में सृष्टि,व दानव के रूप में विकास ने मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगो का तालियां बजाने के लिए मजबूर किया वही अन्य नन्हे मुन्हें बच्चों ने नौ देवी रूपो के दर्शन करवाते हुये एक सम्प्रादयिक सद्भावना का सृजनात्मक सन्देश दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा, रूबी, प्रियंका निहारिका, नेहा, श्रृंखला पंकज आदि ने किया और अंत मे जहां एकेडमिक इंचार्ज डीपी सिंह ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में ऐसे सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय सैदैव तत्त्परता से संकल्पित होने की बात की वही कार्यक्रम के प्रस्तुति से प्रभावित होकर प्रबन्धक श्री अजय दुबे जी ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।

इसे भी पढ़े  स्कूल बंद करने के निर्णय पर सरकार करे पुनर्विचार : चक्रवर्ती सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya