वर-वधू को आर्शीवाद देने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वर तथा कन्या पक्ष से जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने परिचय कराया। दुल्हा दुल्हन को आर्शीवाद देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों समेत जलपान किया।

फैजाबाद। सांसद लल्लू सिंह के यहां वैवाहिक समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर वधू को आर्शीवाद देने लखनऊ बाईपास स्थित कार्यक्रम स्थल शनिवार को पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री सतीश महाना, पयर्टन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वर तथा कन्या पक्ष से जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने परिचय कराया। दुल्हा दुल्हन को आर्शीवाद देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों समेत जलपान किया।

शुक्रवार की देर रात विवाह समारोह में सांसद बृजभूषण शरण सिंह, सांसद प्रियंका रावत, सांसद हरिओम पाण्डेय, आगरा के महापौर नवीन जैन, रामनगर के विधायक शरद अवस्थी, जैदपुर के उपेन्द्र रावत, दरियाबाद के सतीश शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री बृज बहादुर, संगठन मंत्री अशोक तिवारी, पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह, सहित प्रदेश से बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधि ने शिरकत किया। वैवाहिक समारोह में मुख्यमंत्री के साथ महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, बाबा गोरखनाथ, शोभा सिंह चैहान, सहकारी बैंक के सभापति धमेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, क्षेत्रीय मंत्री अमित तिवारी, अभिषेक मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह, मनोज श्रीवास्तव, इ0 रणवीर सिंह, परमानंद मिश्रा, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, रमेश सिंह, सुरेश पाण्डेय, रामकुमार सिंह राजू, दिवाकर सिंह, रोहित पाण्डेय, अनूप सिंह रानू, कर्मवीर सिंह, आशीष सिंह सहित बड़ी संख्या मंे भाजपाई उपस्थित थे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya