दीपोत्सव में अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर का मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास

by Next Khabar Team
A+A-
Reset
  • प्रमुख सचिव सूचना पर्यटन अवनीश अवस्थी ने दी जानकारी

  • प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी के प्रयासों की हो रही सराहना

महेंद्र त्रिपाठी

अयोध्या। प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी लम्बे समय से अयोध्या में प्रेस क्लब का निर्माण व मीडिया सेंटर की मांग लगभग 3 दशक से उठाते चले आ रहे हैं अब उन्हें सफलता मिलती दिखाई पड़ रही है। जब योगी की सरकार बनी तो श्री त्रिपाठी ने अपनी मांग पुनः दोहराई बीते वर्ष 31मई 2017 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या महन्थ नृत्य गोपाल दास महाराज के जन्मोत्सव समारोह में आये तो श्री त्रिपाठी ने एक मांग पत्र अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के माध्यम से मंच तक पहुचाया था मंच पर मौजूद प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने मांगपत्र को मुख्यमंत्री को सौंपा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से मांग पत्र को स्वीकार करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर बनवाने की घोषणा कर दी थी जो सभी न्यज चैनलों पर लाइव भी दिखाया गया था बाद में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई पत्र देकर धन्यवाद ज्ञापित किया था जिसमे प्रेस क्लब अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मुकुल श्रीवास्तव महासचिव पुनीत मिश्र सचिव के बी शुक्ल संयुक्त मंत्री अनूप कुमार उपमंत्री प्रमोद श्रीवास्तव व अतुल चैरसिया आदि ने विधायक वेद गुप्ता की सराहना करते हुवे धन्यवाद ज्ञापित किया था साशन ने जिलाधिकारी फैजाबाद को पत्र भेजकर प्रेस क्लब को जमीन उपलब्ध कराकर नक्सा पास कराकर होने वाले ब्यय का विवरण साशन को भेजने को कहा था जिसके अनुपालन में जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार पाठक ने जमीन उपलब्ध कराकर शासन को भेजा रविवार को जब प्रमुख सचिव सूचना पर्यटन अवनीश अवस्थी दीपोत्सव कार्यक्रम का जायजा लेने अयोध्या आये तो प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने पूछा कि मीडिया सेंटर कब बनेगा तब श्री अवस्थी ने विधायक वेद गुप्ता महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व जिलाधिकारी डॉ अनिल पाठक के सक्षम मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 नवम्बर को दीपोत्सव कार्यक्रम में आ रहे है उसी दिन अन्तर्राष्ट्रीय  मीडिया सेंटर का शिलान्यास होगा इस घोषणा से अयोध्या फैजाबाद के पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गयी है और सभी श्री त्रिपाठी के प्रयासों को सराहना कर रहे हैं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya