मकर संक्रांति पर रामलला को लगाया गया छप्पन भोग

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-समस्त प्रसाद को दर्शनार्थियों में किया गया वितरित

अयोध्या। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से भगवान श्री राम लला को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। इसके बाद समस्त प्रसाद को दर्शनार्थियों में वितरित किया गया।

स्नान पर्व होने के कारण मकर संक्रांति पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। सरयू में स्नान का क्रम ब्रह्म मुहूर्त से ही प्रारंभ हो गया। श्रीराम लला के दर्शन को भी अधिसंख्य श्रद्धालु पहुंचे।

इसके अलावा प्रतिष्ठा द्वादशी में सम्मिलित होने आए अनेक लोग अभी भी राम नगरी में ठहरे हुए हैं। प्रतिष्ठा द्वादशी के आयोजन के कारण बड़ी संख्या में नगर में दर्शनार्थियों का आना जारी है।

 

इसे भी पढ़े  पोस्ट ऑफिस से श्रीरामजन्मभूमि तक 'नो वेंडिंग जोन' होगा रामपथ
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya