-जिलाधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन
अयोध्या। ऑनलाइन दवा बिक्री और अवैध ई-फार्मेसी के विरोध में बुधवार को फैजाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले नगर में बाइक रैली निकाल कर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। संगठन ने आरोप लगाया कि बिना लाइसेंस और नियमों के उल्लंघन के साथ संचालित ई-फार्मेसी आम जनता के स्वास्थ्य के लिए खतरा बनती जा रही हैं।
दवा की दुकानें बंद होने से आम लोगों और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में दवा व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। संगठन अध्यक्ष अवि आनंद ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भारी छूट देकर दवाओं की बिक्री की जा रही है, जिससे स्थानीय मेडिकल स्टोर कारोबार प्रभावित हो रहा है।
साथ ही बिना डॉक्टर की सलाह और बिना उचित जांच के दवाएं उपलब्ध कराए जाने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ सकता है ज्ञापन में मांग की गई कि अवैध रूप से संचालित ई-फार्मेसी पर तत्काल रोक लगाई जाए और ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। व्यापारियों ने कहा कि सरकार को दवा कारोबार में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए स्थानीय लाइसेंसधारी मेडिकल स्टोरों के हितों की रक्षा करनी चाहिए।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि देशभर के केमिस्ट संगठनों के आह्वान पर यह विरोध प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। मीडिया प्रभारी शरद सिंह ने बताया कि इस राष्ट्रीयव्यापी बंदी को अयोध्या में जो ऐतिहासिक और अतिशीघ्र सफलता मिली है वह सभी दवा विक्रेताओं की एकजुट का परिणाम है 12.5लाख केमिस्ट के हक की या लड़ाई अब तब तक थमेगी नहीं जब तक सरकार हमारी न्याय व्यवस्था मांगे मन नहीं लेती उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विकट समस्या का जल्द से जल्द और स्थाई समाधान सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए ताकि छोटे व्यापारी के हितों के रक्षा हो सके।
इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी और दवा व्यापारी मौजूद रहे। आंदोलन में मुख्य रूप से मौजूद पदाधिकारी में कोषाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव होलसेल प्रभारी राकेश सोनी रूमी जाकी अमित दिवाकर वीरेंद्र जायसवाल राजेंद्र यादव कृष्ण गोपाल कसौधन शादाब खान राकेश सहदेव किशुरेंद्र कृष्णनेन्द् यादव गोपीनाथ गुप्ता पंकज कुमार मानवेंद्र सिंह संजय जयसवाल शुभम सोनकर अखिलेश सिंह अभिषेक संगीति राकेश गौड़ साहब वरदान सिंह नीलम रस्तोगी मनु अग्रवाल भानु राजेश रस्तोगी अरुण पवन गुप्ता अभिषेक संगतानी सत्यम रस्तोगी किशोर गोयल रवि मौर्य कुलदीप श्रीवास्तव विजय यादव तथा मीडिया प्रभारी शरद सिंह सहित सैकड़ो संख्या में सम्मानित दवा व्यावसायिक उपस्थित रहे मौके पर उत्तर प्रदेश व्यापार उद्योग मंडल अयोध्या के अध्यक्ष अश्वनी तिवारी (लालू) प्रेमनाथ राय कविंद्र साहनी मौजूद रहे।