किसान जागृति दिवस के रूप में मना चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत का 84वां जन्मदिन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भाकियू कार्यकर्ताओं ने टिकैत टिकैत के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

अयोध्या। किसानों के मसीहा भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का 84 वां जन्मदिन किसान जागृति दिवस के रूप में उप निदेशक उद्यान अयोध्या मंडल के कार्यालय के समक्ष मनाया गया उक्त अवसर पर एक किसान पंचायत का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नन्हे सिंह और संचालन वरिष्ठ जिला संगठन मंत्री शोभाराम यादव ने किया पंचायत में किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जीवन उनके द्वारा किए गए आंदोलनों व समाज सेवा पर प्रकाश डाला गया और टिकैत के बताए हुए रास्तों पर उनके आदर्शों पर चलने का निर्णय लिया गया। पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत पूरी जिंदगी किसानों के मान सम्मान व उनकी समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष करते रहे जिसका परिणाम था की केंद्र व प्रदेश सरकार टिकैत के सामने नतमस्तक रही और किसानों की समस्या का समाधान करती रहे तमाम बार देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के दबाव में भारतीय किसान यूनियन के मुख्यालय सिसौली पहुंचकर किसानों की समस्याओं के समाधान की घोषणा की है चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत निस्वार्थ भाव से बिना किसी मोह माया के पूरी निर्भीकता के साथ व निडर होकर किसानों के हितों में संघर्ष किया है चौधरी साहब कभी भी सम्मान के विरुद्ध कोई समझौता नहीं किया है जिसके कारण चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को महीनों महीनों जिलों में रहना पड़ा है चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत अपने पूरे जीवन काल में कभी जमानत नहीं कराई है यहां तक कि बागपत के एक मामले में न्यायालय से वारंट जाने के बाद भी चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने गिरफ्तारी देना उचित समझते हुए जमानत नहीं कराया और न्यायालय से आग्रह किया कि गुण दोष के आधार पर सुनवाई करते हुए मुकदमे का निस्तारण कर दिया जाए हम जमानत नहीं कराते हैं जिसके कारण कई माह तक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को जेल में रहना पड़ा था परंतु न्यायालय ने हर दूसरे दिन सुनवाई करके अभिलंब मुकदमे का निस्तारण गुण दोष के आधार पर करते हुए चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को बरी किया था अंत में उपस्थित सभी किसानों ने महात्मा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के आदर्शो पर चलते हुए भारतीय किसान यूनियन को मजबूत करते हुआ किसान हितों में आंदोलन करने का निर्णय लिया प्रदेश संगठन मंत्री देव नारायण सिंह जिला अध्यक्ष नन्हे सिंह जिला उपाध्यक्ष भागीरथी वर्मा जिला सचिव जगन्नाथ पटेल कोषाध्यक्ष देवी प्रसाद बर्मा ओम नारायण वर्मा रामगोपाल मौर्य जगदीश यादव वेद प्रकाश पांडे गुप्ता राजेश मिश्रा दशरथ सिंह जगतपाल सिंह मुकेश मौर्य विकास मोरिया कृष्णा प्रसाद वर्मा मोहम्मद यासीन रविंद्र नाथ वर्मा राजाराम यादव रामकुमार यादव सोमवती उर्मिला रावत फूलमती रावत सियारा जी गीता रावत शिवचरण मौर्य संतोष वर्मा भानमती रावत आदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya