The news is by your side.

उत्साहपूर्वक मनायें स्वतंत्रता दिवस की 72वीं वर्षगांठ

जनपद में 15 अगस्त को मनाये जाने वाले कार्यक्रमों की तय हुई रूपरेखा

फैजाबाद। जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार ने स्वतन्त्रता दिवस समारोह की 72वीं वर्षगाठ को हर्षोल्लास व धूम-धाम से मनाये जाने सम्बन्धी निर्देश देते हुये कहा कि 15 अगस्त के दिन राष्ट्रीय पर्व स्वतन्त्रता दिवस को हर्षोल्लास व उत्साहपूर्ण ढंग से मनायंे। उन्होनें कहा कि इन सभी कार्यक्रमों में नन्हे-मुन्हे बच्चों एवं छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें विशेष रूप से स्वतन्त्रता पर्व के महत्व के प्रति जागरूक करने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष विशेष रूप से पाॅलीथीन के दुष्प्रभाव व पर्यावरण संरक्षण विषय पर बच्चों व छात्रों की निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित करने के साथ उन्हें पुरस्कृत भी किया जाए। इसके साथ ही 15 अगस्त के दिन सभी विभाग वृहद वृक्षारोपण भी सुनिश्चित करें, और प्रत्येक नागरिकों की भी सहभागिता इसमें सुनिश्चित की जाये और उन्हें स्वतन्त्रता प्राप्ति के प्रति जागरूक करे तथा स्वच्छता के प्रति भी उत्प्रेरित किया जाये। विद्यालयों में प्रत्येक सप्ताह एक पीरियड में जनपद या राष्ट्र के एक स्वतन्त्रता संग्राम के प्रति जागरूक किया जाये। स्वतन्त्रता दिवस पर प्रातः 6.00 बजे से सर्वधर्म प्रभात फेरी का कार्यक्रम सम्पूर्ण जनपद के नगर क्षेत्र, तहसील, ब्लाक व ग्राम स्तर पर होगा। जिसके संयोजक नगर आयुक्त/अधिशाषी अधिकारीगण/उपजिलाधिकारीगण/खण्ड विकास अधिकारीगण/जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/ग्राम प्रधान होगे। प्रातः 6.00 बजे से ही ग्राम स्वावलम्बी विद्यालय खादी आश्रम, आचार्य नगर में सामूहिक कताई एवं सर्वधर्म प्रार्थना का कार्यक्रम होगा तत्पश्चात् खादी आश्रम के सभागर में ‘‘स्वरोजगार में खादी एवं ग्रामोद्योग का योगदान‘‘ विषय पर गोष्ठी का आयोजन होगा। इसके संयोजक प्रबन्धक/अध्यक्ष ग्राम स्वावलम्बी विद्यालय/जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारीगण होगें।
प्रातः 6.30 बजे से ओपेन क्रास कंट्री रेस प्रेस क्लब के सामने से करिअप्पा मार्ग होते हुए मिशन स्कूल के तिराहे से सेंट मैरिज स्कूल होते हुए मिलिट्री मंदिर चैराहे से मीरनघाट से गांधी मार्ग होते हुए टी0वी0 टावर पर समाप्त होगा तत्पश्चात् विजेताओं को प्रोत्साहन राशि भी वितरित की जायेगी। इसके संयोजक क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी/जिला विद्यालय निरीक्षक/क्षेत्राधिकारी (नगर) होगें। प्रातः 8.00 बजे से समस्त राजकीय तथा गैर राजकीय भवनों तथा सभी पंचायत भवनों पर ध्वजारोहण होगा। प्रत्येक विद्यालय में ध्वजारोहण के पश्चात् खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, पंथ निरपेक्षता, सामाजिक समरसता तथा साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को बलवती बनाने पर जोर दिया जाये तथा स्वतन्त्रता संग्राम का इतिहास एवं देश के अन्य भागों में शहीद देश भक्तों के जीवन के प्रेरक प्रसंग दोहराये जायें, जिनसे राष्ट्रीय चेतना जागृत हो तत्पश्चात् स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम तथा कलेक्ट्रेट परिसर एवं जनपद के सभी विभागो द्वारा पूर्व में प्रदत्त वृक्षारोपण के लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण का कार्यक्रम होगा, इसके संयोजक सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण/अपर जिलाधिकारी नगर/सिटी मजिस्ट्रेट/सचिव स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिसर होगें।
प्रातः 8.30 बजे जनपद में स्थापित सभी शहीदो/स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण। इसके संयोजक सहायक नगर आयुक्त नगर निगम अयोध्या होगे। प्रातः 9.00 बजे से जनपद के सभी मलिन बस्तियों, कुष्ठ आश्रमों में स्वच्छता कार्यक्रम होगें, उक्त का निरीक्षण का नामित अधिकारीगण करेगें। इसके संयोजक सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या एवं परियोजना अधिकारी डूडा फैजाबाद होगें। 10.00 बजे से जिला चिकित्सालय, फैजाबाद, जिला महिला चिकित्सालय फैजाबाद, श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या, जिला संयुक्त चिकित्सालय दर्शननगर, कुष्ठ आश्रम अयोध्या एवं मूक-बधिर विद्यालय अयोध्या में फल वितरण का कार्यक्रम होगा। जिसके संयोजक सम्बन्धित अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/मुख्य चिकित्साधिकारी/भारतीय सेवा समिति/डीएसओ /जिला कुष्ठ अधिकारी एवं अन्य स्वयं सेवी संगठन होगें। अपरान्ह 3.00 बजे से जिला कारागार के बंदियो के साथ स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के त्याग व बलिदान के सम्बन्ध में गोष्ठी तदोपरान्त फल एवं मिष्ठान वितरण होगें, इसके संयोजक वरिष्ठ जेल अधीक्षक होगें। 4.00 बजे से 5.00 बजे तक स्थानीय तिलक हाल में कक्षा 10 से 12 बजे तक के छात्रों द्वारा ‘‘पाॅलीथीन के प्रयोग के दुष्प्रभाव‘‘ विषय पर निबन्ध, लेखन तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता सर्वोपरि है वाद विवाद प्रतियोगिता तथा कक्षा 6 से 8 तक के छात्रो द्वारा ‘‘राष्ट्रीय एकता में राष्ट्रीय पर्वो एवं उत्सवो का योगदान‘‘ विषय पर निबन्ध तथा ‘‘पर्यावरण संरक्षण का महत्व‘‘ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसके संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला समाज कल्याण अधिकारी/जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या होगें। 5.00 से 6.00 बजे तक स्थानीय तिलक हाल में नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगें जिसके संयोजक बेसिक शिक्षा अधिकारी/जिला विद्यालय निरीक्षक एवं कार्यक्रम के संचालक मनोज मेहरोत्रा सचिव स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिषद फैैजाबाद होगें।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.