सीडीओ ने बिसुही नदी पर मनरेगा कार्य का किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कोविड-19 टीकाकरण हेतु ग्राम प्रधानों को किया जागरूक

अयोध्या। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव यादव द्वारा विकासखंड तारुन की ग्राम पंचायत जाना मे विसुही नदी पर मनरेगा अंतर्गत चल रहे कार्य का निरीक्षण किया गया। जनपद में नदियों के जीर्णोद्धार से जहां भूजल स्तर सुधरा है, वही पौराणिक नदियां अस्तित्व में वापस आ रही हैं।

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव द्वारा विकासखंड बीकापुर प्रांगण में समस्त सम्मानित ग्राम प्रधान जनों के साथ मीटिंग की, जिसमे शासन की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु दिशा निर्देश दिए। साथ ही कोविड-19 टीकाकरण हेतु ग्राम प्रधानों को जागरूक किया गया। इसके बाद उन्होंने विकासखण्ड तारून में समस्त सम्मानित ग्राम प्रधान जनों के साथ बैठक की और शासन की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इसे भी पढ़े  शिक्षक पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya