केक काटकर मनाया रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का 82वां का जन्मदिन

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

अयोध्या। राष्ट्रीय लोकदल राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का 82वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल व संचालन युवा रालोद जिलाध्यक्ष रामशंकर वर्मा ने किया बतौर मुख्य अतिथि रालोद प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ मसूद अहमद एवं विशिष्ट अतिथि रालोद राष्ट्रीय सचिव ओंमकार सिंह व प्रदेश महासचिव विश्वेशनाथ मिश्र सुड्डू मिश्रा एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामप्रसाद रसिक तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वामीनाथ वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ मसूद अहमद ने कहा भाजपा सरकार देश में जो तीनों कृषि बिल लाई है वह पूर्णतः किसान विरोधी हैं जिसके खिलाफ पिछले कई महीनों से देश के किसान आंदोलित हैं यह सरकार किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए आंदोलन को बदनाम करने की साज़िश कर रही है इन्हें आंदोलनजीवी कह कर देश के पिछले सभी आंदोलन कारियों का अपमान कर रही है। प्रदेश महासचिव विश्वनाथ मिश्र गुड्डू मिश्रा ने कहा कि किसान आंदोलन को राष्ट्रीय लोक दल का समर्थन प्राप्त है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राम वर्मा, मायाराम वर्मा, राम तिलक वर्मा, राधेश्याम वर्मा, केसरी प्रसाद वर्मा, बेचूलाल ज्ञान, देवनारायण श्यामू, बलराम यादव,हरिश्चंद्र यादव, डॉ शांति देवी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  खून से लथपथ नग्न अवस्था में मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya