10 करोड़ की लागत से बाईपास का होगा सौन्दर्यीकरण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– सहादतगंज से नयाघाट बाईपास के सौन्दर्यीकरण को लेकर सांसद ने अधिकारियों के साथ की बैठक

अयोध्या। सहादतगंज से नयाघाट बाईपास के सौन्दर्यीकरण को लेकर सांसद लल्लू सिंह ने जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, नगर आयुक्त विशाल सिंह व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। 10 करोड़ की लागत से बाईपास का सौन्दयीकरण किया जायेगा। जिसमें रामायण काल से जुड़ी 12 प्रतिमाएं लगेंगी। फ्लाईओवरों के नीचे 8 फैव्वारा, लैण्ड स्कैपिंग, म्यूजिक सिस्टम तथा 18 वाटर फाल लगाया जायेगा। बेंच लगाने के साथ, आकर्षक पौधों का रोपण होगा। फ्लाईओवर पर वाल पेंटिंग की जायेगी। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सहादतगंज से नयाघाट 15 किलोमीटर मार्ग को सुन्दर व आकर्षक स्वरुप प्रदान किया जा रहा है। इस मार्ग से यात्रा करने वालों के मन में अयोध्या की विकसित व सुन्दर छवि आयेगी। आने वाले समय में इस मार्ग पर यातायात काफी बढेगा। इस दृष्टि से गोरखपुर लखनऊ बाईपास को 4 लेन से 6 लेन करने की तैयारी की जा रही है। जिसके लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। उन्होने बताया कि अयोध्या का विकास केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। अयोध्या तक सुगमता से श्रद्धालु पहुंचे तथा उन्हें यहां विश्व मानक के अनुसार सभी सुख सुविधाएं मिले इस योजना पर सरकार काम कर रही है। यात्रियों व श्रद्धालुओं की सुगमता बढ़ाने के लिए अयोध्या रिंग रोड़ का निर्माण किया जायेगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya