कार की टक्कर से भैंस की जान गई, कार सवार भी घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– एनएच 330 ए मिल्कीपुर बाजार के पास हुई दुर्घटना

मिल्कीपुर। एनएच 330 ए अयोध्या रायबरेली फोरलेन के मिल्कीपुर बाजार के पास सोमवार सायं एक कार और सड़क पर भाग रही भैंस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार एक लोग भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे ईंट गांव गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने पीएनसी की एंबुलेंस बुलाकर घायल कार सवार का प्राथमिक इलाज कराया।

मिल्कीपुर बाजार के पड़ोस के मोहल्ले पड़ाव निवासी राजकुमार की भैंस खूंटे से खुलकर सड़क पर भाग रही थी, जो देवकाली अयोध्या निवासी ईसान सिंह की कार से टकरा गई। ईंट गांव गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओं अंकुर, नितेश, अविनाश ने मौके पर पहुंचकर दुघर्टना में घायल कार सवार को मदद पहुंचाई।

इसे भी पढ़े  जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने मुख्यमंत्री को दिया रामकथा का निमंत्रण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya