अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक समागम में पुस्तक लोकार्पण, शैक्षिक संगोष्ठी व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-240 से अधिक शिक्षकों, कवियों, लेखकों और शोधार्थियों को और 12 स्वयंसेवी समाजसेवी, व्यक्तियों को किया गया सम्मानित

अयोध्या। सोमवार आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक समागम, अयोध्या में पुस्तक लोकार्पण, शैक्षिक संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री राम ऑडिटोरियम मे आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और प्रभु श्री राम के चरणों में पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्राथमिक विद्यालय रूरूखास की पुरातन छात्रा करिश्मा मौर्य द्वारा मां सरस्वती की वंदना की गई। श्रीमती शिप्रा श्रीवास्तव के विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रभु श्री राम पर गीत /भजन प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर कमलनयन दास, ब्रह्मर्षि डॉ रामविलास वेदांती, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक राम चंद्र यादव, सदस्य विधान परिषद गोपाल अंजान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय, सदस्य शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज डॉ कृष्ण चंद्र वर्मा, पद्मश्री डॉ श्याम बिहारी अग्रवाल, प्राचार्य प्रोफेसर दानपति तिवारी साकेत महाविद्यालय, कृष्ण कुमार मिश्रा प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय अयोध्या, रवि शंकर फाउंडर लाइफ सिगनिफाई (सेवानिवृत आईएएस) अरुण कुमार आजाद, सहायक आयुक्त भरत चंद्र गुप्ता सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने जनपद में उत्कृष्ट कार्य कर रहे 12 स्वयं सेवी/ सम्मानित व्यक्तियों तथा संस्थाओं को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया।

अयेध्या की चर्चित पुस्तक ‘रामनगरी की रामलीला’ जिसमें रामलीलाओं के इतिहास को वर्णित किया गया है के लेखक केशव बिगुलर को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश से पधारे 240 से अधिक शिक्षकों, कवियों, लेखकों और शोधार्थियों को उनके लेखन कार्य के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की सफलता में ‘‘सृजन’’ टीम के सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा, जिनमें श्रीप्रकाश पाठक, अखंड प्रताप गौतम, सुरेश कुमार, संतोष कुमार, विद्या यादव, मांडवी सिंह, वंदना पाठक, ऋचा ओझा, मनीष बाजपेई, आशीष कुमार, हरिमोहन, आकाश जायसवाल, सोनू गुप्ता, शिप्रा श्रीवास्तव, रीना गुप्ता और सौम्या गुप्ता प्रमुख रूप रहे।

इसे भी पढ़े  सपा कार्यालय पर मनाई गई गंगा सिंह यादव की द्वितीय पुण्यतिथि

कार्यक्रम में 10 पुस्तकों का लोकार्पण किया गया, जिनमें ‘‘सृजन’’ स्मारिका, स्वावलंबन (चतुर्थ संस्करण) काव्य सुधा भाग-1 और 2, अभिनव प्रयोग, भारत के महान वैज्ञानिक एवं गणितज्ञ, संगीत ज्योति, बच्चे मन के सच्चे, काव्य साधना, समर्पण शामिल हैं। ब्रह्मर्षि डॉ रामविलास वेदांती जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।

नगर विधायक श्री वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या जैसे शहर में इस तरह के आयोजन से हमारी सांस्कृतिक विरासत और भी समृद्ध होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय द्वारा इस समागम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक दूसरे के विचारों से सीखने और सिखाने का नया अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम का कुशल संचालन पंकज द्वारा किया गया और समापन पर कार्यक्रम संयोजक ‘‘सृजन’’ अंतर्राष्ट्रीय कला साहित्य संस्कृति, अयोध्या के राष्ट्रीय संयोजक मनीष देव द्वारा सभी को धन्यवाद और आभार प्रकट किया गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya