सरयू नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-बाकी दोनों युवकों की तलाश करा रही पुलिस

अयोध्या। पड़ोसी जनपद बस्ती से दोस्त के साथ अयोध्या में जन्मदिन मनाने आए सरयू में स्नान के दौरान हादसे के शिकार तीन युवकों में से एक का शव मिला गया है। यह शव हादसे के 56 घंटे बाद घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर नयाघाट इलाके में अस्थाई हेलीपैड के पास सरयू में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। बाकी दोनों युवकों की तलाश कराई जा रही है।

गुरुवार की सुबह बस्ती जिले के पुरानी बस्ती मोहल्ला निवासी पांच युवक जन्मदिन मनाने के लिए एक कार से लिए अयोध्या आए थे। अयोध्या आने के बाद सभी पहले अयोध्या के लक्ष्मण घाट पर सरयू नदी में स्नान के लिए पहुंचे। इसी दौरान अचानक एक युवक डूबने लगा तो बाकी उसको बचाने में जुट गए और सभी बहने लगे। इस दौरान तीन युवक अमित गुप्ता (19 वर्ष), अभिषेक सोनी (19 वर्ष) एवं राज कसौधन (19 वर्ष) सरयू की धारा में लापता हो गए थे।

हालांकि इनके साथ मौजूद लकी (19 वर्ष) एवं किशन सोनी (19 वर्ष) सुरक्षित बच गए थे। मामले की खबर पर पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव दल को अभियान में लगाया गया था। मुख्यमंत्री की ओर से मामले का संज्ञान लिए जाने के बाद तलाशी अभियान में जल पुलिस और एसडीआरएफ तथा निजी गोताखोरों के अलावा एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया। लापता युवकों की तलाश में जुटी तीनों ने एक युवक राज कसौधन का शव शनिवार को बरामद किया है। जल पुलिस ने बताया कि सरयू में लापता बस्ती निवासी तीनों युवकों की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है। इनमें से एक युवक का शव बरामद हुआ है। अन्य की तलाश जारी है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya