गर्भवती महिला के लिए किया रक्तदान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

जनेश्वर मिश्र सेवा फॉउंडेशन के प्रयास से समाजसेवी सरदार जोगा सिंह ने दिया बी निगेटिब ब्लड

अयोध्या। लोकप्रिया हॉस्पिटल में भर्ती प्राजकता सुरेश पाण्डेय पत्नी राघवेंद्र सुरेश पाण्डेय निवासी खिड़की अली बेग अयोध्या को बी निगेटिव रक्त के अभाव में डिलीवरी रुकी हुई थी, बी निगेटिब बेहद रेयर ब्लड ग्रुप है,हाईडिल विभाग में कार्यरत दरोगा राकेश सिंह मरीज की परेशानी बढ़ते देख जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से संपर्क किया पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में भी बी निगेटिब ब्लड उपलब्ध नहीं था। ब्लड बैंक में कार्यरत आर के यादव और विष्णु पाण्डेय ने जनेश्वर मिश्र सेवा फॉउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष पाण्डेय दीपू से संपर्क किया ,जिस पर डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने समाजसेवी सरदार जोगा सिंह से आग्रह कर रक्तदान करवा कर परेशान परिवार की मदद किया।सरदार जोगा सिंह ने कई बार रक्तदान कर असहायों की जान बचाई है।जनेश्वर मिश्र सेवा फॉउंडेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने अखिलेश रक्त सेवा मुहिम से अब तक 5 साल में 2100 नौजवानों को रक्तदान करवाया है अब तक 1200 लोगों की जान इस मुहिम द्वारा बचायी गयी है।।

इसे भी पढ़े  लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही भाजपा सरकार : सत्यनारायण पटेल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya