भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत कल करेंगे महापंचायत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-भाकियू नेताओं ने गुलाब बाड़ी मैदान का लिया जायजा

अयोध्या। 12 नवंबर 2022 को ऐतिहासिक गुलाब बाड़ी के मैदान में भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित किसान मजदूर महापंचायत दसियों हजार किसानों की जुटने की संभावना है महापंचायत को किसान मसीहा, किसान आंदोलनों के महानायक भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन संबोधित करेंगे।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने बताया की महापंचायत की तैयारी पूरी कर ली गई है जनपद में गुलाब बाड़ी मैदान के अलावा अन्य कोई कार्यक्रम नहीं है। गुलाब बाड़ी मैदान में तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए मध्यांचल जोन अध्यक्ष शालिक राम यादव, जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष भागीरथी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राम गणेश मौर्य ,देवी प्रसाद वर्मा ,शंकर पाल पांडे ,दशरथ सिंह आदि लोग जुटे है।ं

इसे भी पढ़े  सफलता की पहली सीढ़ी अपने विचारों पर नियंत्रण :  प्रो. विवेक तिवारी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya