उपचुनाव में भाजपा की जीत से विकास कार्यों में आएगी तेजी : सतीश शर्मा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-प्रबुद्ध सम्मेलन में खाद एवं रसद राज्य मंत्री ने किया सरकार की उपलब्धियां


मिल्कीपुर। जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रबुद्ध लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग अयोध्या के लिए कलंक हैं, यहां संसद के आदमी अनैतिक कार्य करते हैं और करवाते हैं। उत्तर प्रदेश के खाद एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत कुमारगंज स्थित चंद्रबली सिंह उर्मिला पीजी कॉलेज में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मिल्कीपुर के लिए विकास का पिटारा खोल दिया है।

सतीश शर्मा ने समाजवादी पार्टी पर मिल्कीपुर के विकास को रोकने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश में विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर में उपचुनाव में भाजपा की जीत से विकास कार्यों में और तेजी आएगी और मिल्कीपुर की तस्वीर और तकदीर बदल जाएगी।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही नें कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार गांधी जी के सपनों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गांव के विकास को सर्वोपरि माना है।“शाही ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में स्वस्थ प्रतियोगिता पैदा की है, योगी जी की सरकार में किसानों का एक भी रुपया बकाया नहीं है,।

उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को खत्म किया है। कृषि मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारें किसानों का शोषण करती थीं, लेकिन मोदी और योगी सरकार ने किसानों के हित में काम किया है। कार्यक्रम के संयोजक चंद्रबली सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्ध जनों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सम्मेलन के समापन की घोषणा की।

इसे भी पढ़े  कृषि विवि के होनहारों ने देश एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान

सम्मेलन का संचालन राधेश्याम त्यागी ने किया। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, आलोक सिंह रोहित, हरिश श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, चंद्रभान पासवान, राधेश्याम त्यागी, विनय रावत सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शिक्षक, पत्रकार उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर रहे विवेक पांडेय एवं वंदना वर्मा ने अपने गीतों से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya