भाजपा के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या । अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों तथा कार्यकताओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में सांसद लल्लू सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने अपने निर्मोचन घाट स्थित आवास पर, महानगर के करियप्पा मंडल में लल्ली देवी गेस्ट हाउस में विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, रवि सोनकर, अयोध्या बिरला धर्मशाला में मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य, विद्याकुण्ड स्थित आवास पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूरा के देवगढ़ में भाजपा नेता आलोक सिंह रोहित, नगर निगम समन्वय अरविन्द सिंह, नंद कुमार सिंह, देवकाली मंडल में भाजपा नेत्री स्मृता तिवारी व मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया।

इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह ने कहा योग करने से शरीर के साथ मन भी स्वस्थ्य रहता है। मोदी सरकार के नेतृत्व में योग को अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया गया। 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि योग करने से व्यक्ति का शरीर तथा चित्त स्वस्थ्य रहते है तथा शरीर में रोगों से लडने की शक्ति भी विकसित होती है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि नियमित योगाभ्यास हमारे शरीर को चुस्त दुरूस्त रखता है। तथा हमारी आत्मीय शक्ति को भी विकसित करता है।

महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने कहा कि योग भारत की धरोहर है जिसे आज पूरे विश्व में मान्यता मिली है । योगाभ्यास तन के साथ मन को भी चंगा रखता है। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय ने कहा कि योग मूलत भारतीय दर्शन है लेकिन आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा तथा योगाभ्यास कर रहा है। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने अपने-अपने घरों पर भी योगाभ्यास किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya