कहा भ्रष्टाचारियों का खुलकर साथ दे रही है सरकार
फैजाबाद। पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तेज नारायण पाण्डेय पवन ने आज कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार दोनों ने मिलकर आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण आज जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। सपा महानगर कार्यालय लोहिया भवन गुलाबबाड़ी पर एक बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि में आम नागरिकों को बेहद परेशान कर रखा है। पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही वृद्धि से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार पर न तो कोई लगाम लग रही है और न ही इसे रोकने में प्रदेश सरकार सक्षम है। उल्टा वह तो भ्रष्टाचारियों का खुलकर साथ दे रही है। श्री पाण्डेय ने कहा कि आम आदमी को केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ खड़े होकर संघर्ष का ऐलान करना होगा। तभी कोई हल निकाला जा सकता है। विधानसभा अध्यक्ष शिवबरन यादव ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ एकजुट होने का वक्त आ गया है। कार्यकर्ता अगर एकजुट रहे तो केन्द्र व प्रदेश दोनों सरकारों को समाजवादी पार्टी उखाड़ फेंकेगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ता अभी से ही तैयारी में जुट जायें। बूथ लेबिल तक की तैयारियों इतनी मजबूत होनी चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी को इस बार एक भी सीट न मिल सके। कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव श्यामकृष्ण श्रीवास्तव ने किया। सपा प्रवक्ता चैधरी बलराम यादव ने बताया कि आज महानगर और अयोध्या विधानसभा की कमेटी का संयुक्त बैठक को पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से आवाहन किया है कि अभी से ही लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में लग जायें जिससे समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर सके।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व राष्ट्रीय सचिव पारसनाथ यादव, बाबूराम गौंड, बलराम यादव, कमलेन्द्र पाण्डेय, हामिद जाफर मिशम, रामभवन यादव, नरेश अग्रवाल, पंकज पाण्डेय, देशराज यादव, अर्जुन यादव सोमू, मो0 फरीद कुरैशी, मोहित यादव, संजय यादव, अजय विश्वकर्मा, शमशेर यादव, रक्षाराम यादव, सन्टी तिवारी, राकेश चैरसिया, प्रदीप श्रीवास्तव, मो0 रिजवान, विशाल यादव, उत्कृष्ट पाण्डेय, चन्दन पाण्डेय, शिव यादव, शहबाज खान लकी, तालिब खान, राकेश यादव, राकेश पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।