पूर्व राज्यमंत्री ने सपा महानगर कमेटी के पदाधिकारियों का किया स्वागत
फैजाबाद। पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश व केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरी ताकत के साथ संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि गरीब किसान, पिछड़े, दलित व महिलाओं व प्रदेश की जनता के साथ जुल्म करने वालों को सपा कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित महानगर कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए पूर्व मंत्री श्री पाण्डेय ने कहा कि बूथ स्तर पर कमेटी को मजबूत करके किसी भी चुनाव में जीत हासिल की जा सकती है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को आने वाले लोकसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरने का आवाह्न भी किया।
सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बिना कोई भी चुनाव नहीं जीता जा सकता है। ऐसे में बूथ लेबल तक कार्यकर्ताओं को सजक रहकर आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाना है। सपा प्रवक्ता चैधरी बलराम यादव ने बताया कि महानगर कमेटी का आज पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि पदाधिकारियों को पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने भी पदाधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आवाह्न किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मो0 कमर राईनी व संचालन शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मो0 हलीम पप्पू, बाबूराम गौड़, उपाध्यक्ष कमलेन्द्र पाण्डेय, रामभवन यादव, हामिद जाफर मीसम, महासचिव श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, चैधरी बलराम यादव, राम अचल यादव प्रमुख, मनोज जायसवाल, शिवबरन यादव पप्पू, अमृत राजपाल, जाकिर हुसैन पाशा, हाजी असद अहमद, महन्त अनिल मिश्रा, अहमद जमीर, भानु प्रताप सिंह, अंजनी गर्ग, पंकज पाण्डेय, पूनम यादव महिला सभा महानगर अध्यक्ष, राम भजन यादव, ओम प्रकाश ओमी, नरेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष, सचिव कमल मौर्या, लक्ष्मण कनौजिया, दुर्गेश वर्मा, शक्ति जायसवाल, राजीव त्रिपाठी, राकेश यादव, रामेन्द्र प्रताप सिंह, श्रीचन्द यादव, मो0 इकबाल, योगेश श्रीवास्तव मिन्टू, देशराज यादव, चिन्टू सागर, ज्ञान यादव, जगदीश यादव, बद्री प्रसाद त्रिपाठी, आभाष कृष्ण कान्हा छात्रनेता, जय नारायण यादव, रक्षाराम यादव, शमशेर यादव, संजीत सिंह, प्रतीक पाण्डेय, उमेश यादव, राहुल यादव, टोनी सिंह, डा0 घनश्याम यादव, आदि मौजूद थे।
Comments are closed.