सरकार विरोधियों की आवाज दबाना चाहती है भाजपा : सूर्यकांत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कहा आप सांसद पर दर्ज मुकदमा अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला

अयोध्या। जनपद के विरोधी दलों के नेताओं ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ,प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह अन्य सैकड़ों नेताओं पर मुकदमा दर्ज किए जाने को अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया है। भाकपा, सपा, कांग्रेस, प्रसपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार विरोधियों की आवाज दबाना चाहती है।
भाकपा के नेता सूर्यकांत पाण्डेय, सपा के मनोज जायसवाल कांग्रेस नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रसपा नेता महेंद्र यादव ने कहा कि अयोध्या राम की पैड़ी से शान्ति पूर्ण आन्दोलन की इजाज़त रद्द करके शासन प्रशासन ने अपनी नाकामी को उजागर होने से बचने का अलोकतांत्रिक तरीका अपनाया है। इन नेताओं ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है। विपक्षी नेताओं के द्वारा चलाए जाने वाले कार्यक्रमों से भयभीत हैं।
विपक्षी नेताओं ने कहा कि प्रशासन आप नेताओ पर कायम मुकदमा वापस नहीं होगा तो संयुक्त अभियान चलाकर सभी घटनाओं का पर्दाफाश किया जाएगा।

इसे भी पढ़े  रील की दिल्लगी बना रही दिमाग़ का दही : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya