लोस चुनाव की भाजपा ने तैयार की व्यूह रचना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

लोकसभा चुनाव संचालन समिति की हुई बैठक

अयोध्या। गुजरात के पूर्व गृहमंत्री व उत्तर प्रदेश के चुनाव सहप्रभारी गोवर्धन झड़पिया ने लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक के दौरान व्यूह रचना तैयार की। गोवर्धन झड़पिया ने कहा कि चुनाव के दृष्टिकोण से जनपद में पांच सभाएं होगी। जिसमें एक केन्द्र की तरफ से तथा चार में राज्य की तरफ से नेता आयेंगे। उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओं को सी ग्रेड के बूथ को चिन्हित करके उस पर ज्यादा ध्यान देना है। ए ग्रेड के बूथों पर ध्यान देना है कि वहां ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। लोकसभा संयोजक, प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, महानगर अध्यक्ष एक एक विधानसभा की जिम्मेदारी लें। प्रदेश, प्रकल्प, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी अपनी जिम्मेदारियों सुनिश्चित कर लें। प्रत्येक कार्यकर्ता एक दिन में पांच परिवारों से सम्पर्क स्थापित करने का संकल्प लें। भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान प्रदेश के चुनाव सहप्रभारी ने सम्पन्न हुए मोर्चा के सम्मेलनों की समीक्षा की। समाजिक वर्ग टोली के कार्यो की जानकारी ली। इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, शोभा सिंह चैहान, गोरखनाथ बाबा, सतीश शर्मा तथा लोकसभा प्रभारी डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, प्रभारी राम प्रकाश यादव, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।

भाजपा युवा मोर्चा का सम्मेलन 9 को

अयोध्या। भाजपा युवा मोर्चा का लोकसभा सम्मेलन 9 अप्रैल को गांधी पार्क में आयोजित होगा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश अध्यक्ष डा महेन्द्र नाथ पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि के रुप में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी मौजूद रहेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 11 बजे से होगा। पदाधिकारियों को सम्मेलन को लेकर जिम्मेदारियां सौप दी गयी है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya