झांकियों का स्वागत व अभिनंदन करेंगे भाजपा महानगर पदाधिकारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

बैठक कर बनायी गयी स्वागत की रणनीति

अयोध्या-फैजाबाद। रामनगरी अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत के संगम में समाहित होती देश व विदेश के कलाकारों की साकेत महाविद्यालय से निकली भव्य झांकियों का अभिनंदन अयोध्या महानगर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता करेंगे। पुष्प वर्षा, आरती तथा अभिषेक का आयोजन किया जायेगा। पूरे समारोह में जनसहभागिता को बढ़ाने के प्रयास में महानगर के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटेंगे। आयोजन को स्वरुप देने के लिए अयोध्या महानगर के कार्यकर्ताओं की एक बैठक सर्किट हाउस में हुई। जिसमें आयोजन के विषय में विस्तार से चर्चा की गयी।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि 6 नवम्बर को आयोजित होने वाला दीपोत्सव दुनिया के अलग अलग देशों से भारत के सम्बधों की बढ़ी मिठास का गवाह बनेगा। दीपोत्सव अयोध्या से पूरी दुनिया को सांस्कृतिक दृष्टिकोण से जोड़ रहा है। सरकार के प्रयासों से सांस्कृतिक विरासत के विकास की नई ज्योति जली है। कार्यक्रम में विदेशी मेहमानों की मौजूदगी से अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश के साथ उत्तर प्रदेश छवि में और निखार आयेगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि दीपोत्सव में दुनिया के कई देशों के कलाकरों की मौजूदगी से सांस्कृतिक रिश्तों की डोर और मजबूत होगी। झांकियो में भारत की सांस्कृतिक विशेषता एक विशाल फलक पर चमकती दिखाई देगी। यह एक ऐतिहासिक झण होगा। जिसके गवाह के रुप में गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। इन दुलर्भ झण की स्मृतियां आम जनमानस के हृदय में कैद रहे इसके लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेगें।
महानगर मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि साकेत महाविद्यालय से नया घाट तक निकली शोभायात्रा में कई दर्जन स्थानों पर पुष्पवर्षा, आरती तथा अभिषेक का आयोजन किया जायेगा। ग्रामीणांचल तथा फैजाबाद नगर के कार्यकर्ता शोभायात्रा में शामिल होगें। अयोध्या महानगर के कार्यकर्ता सड़क की दोनो पटरियों पर अभिनंदन के लिए मौजूद रहेंगे। सुरक्षा के सभी मानकों को पूरा करते हुए आमजनमानस की भागीदारी सुनिश्चत की जायेगी। बैठक में नगर निगम के उपसभापति सुधीर नारायन श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कोरी, अरविंद सिंह, परमानंद मिश्रा, शैलेन्द्र मोहन मिश्र, तिलकराम मौर्या, नागेन्द्र सिंह लल्लू, स्मृता तिवारी, मालती चैहान, नीलम जायसवाल, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, प्रतीक श्रीवास्तव, विद्याकांत द्विवेदी, रामगोपाल गौड़, रंजना सागर, अरविंद अग्रहरि, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, केशव बिगुलर, डा अनिल सिंह सहित सभी भाजपा पार्षद मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya