तीन तलाक को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा गोष्ठी का हुआ आयोजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा तीन तलाक को लेकर गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में तीन तलाक पर कानून बनाने को लेकर केन्द्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मुख्य वक्ता राममोहन गर्ल्स डिग्री कालेज की प्राचार्य जरीन नजर ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के हित में मोदी सरकार ने तीन तलाक पर कानून बनाकर संवैधानिक मुहर लगायी है। यह प्रशंसनीय है। कानून बन जाने से मुस्लिम महिलाओं को न्याय मिलेगा।
डा मंजूषा पाण्डेय ने कहा कि सरकार ने बिना भेदभाव के सभी वर्गो के हित में काम किया। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को शत प्रतिशत लागू किया। पहले ही लोकसभा सत्र में एतिहासिक कार्य किया। कार्यक्रम को क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोका द्विवेदी व लीना खातून ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना द्विवेदी तथा संचालन नगर अध्यक्ष विजेता जायसवाल ने किया। इस अवसर पर शकुंतला त्रिपाठी, यमुनोत्री केसरवानी, शकुंतला गौतम, लता कश्यप, उमा श्रीवास्तव, मंजू गुप्ता, रंजनासागर, मालती चौहान, निरुपमा श्रीवास्तव, शकुंतला मौर्या मौजूद रही।

इसे भी पढ़े  80 हज यात्रियों को प्रशिक्षण के बाद लगा टीका
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya