फैजाबाद। स्वामी विवेकानन्द की पुण्यतिथि पर नगर निगम स्थित बाल गंगाधर तिलक पार्क में भारतीय जनता पार्टी के नगर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजली एवं माल्यार्पण करके उन्हे श्रद्वा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कहा कि युवाओं को स्वामी जी से प्रेरणा लेकर सशक्त राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए ताकि भारत फिर से विश्वगुरू बन कर एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित हो सके। कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा के नगर उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव कुमार शुक्ल ने कहा कि कलकत्ता के एक कुलीन बंगाली परिवार मंे जन्में स्वामी विवेकानन्द आध्यात्मिकता की ओर झुके हुए थे वे अपने गुरू रामकृष्ण देव से काफी प्रभावित थे जिनसे उन्होने सीखा की सारे जीव स्वंय परमात्मा का ही एक अवतार हैं इस लिए मानव जाति की सेवा द्वारा परमात्मा की भी सेवा की जा सकती है। 12 जनवरी 1863 को जन्में स्वामी विवेकानन्द का देहान्त 04 जुलाई 1902 को हो गया था। उनको शत शत नमन। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के नगर मंत्री देशदीपक जौहरी, वरिष्ठ अधिवक्ता अजय रस्तोगी, पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश जायसवाल, नगर उपाध्यक्ष राजीव कुमार शुक्ल, नगर उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता, डाॅ0 सोमू मुखर्जी, प्रमोद मौर्या, वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल कुमार उपाध्याय, अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह, विनोद उपाध्याय, मनोज कुमार सिंह सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
स्वामी विवेकानन्द की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि
4
previous post