चुनाव को लेकर भाजपा ने शुरू की व्यूह रचना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

5 फरवरी को भाजपा का सेक्टर संयोजकों का सम्मेलन व युवा संसद 7 को

अयोध्या। आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने व्यूह रचना बनाना प्रारम्भ कर दिया है। चार जिलो के सेक्टर संयोजकों का सम्मेलन बाराबंकी में आयोजित होगा। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे। 7 फरवरी को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा युवा संसद का आयोजन अवध विश्वविद्यालय में किया जायेगा। जिसमें प्रबुद्ध वर्ग से युवाओं व पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि पांच फरवरी को बाराबंकी में होने वाले सेक्टर संयोजकों के सम्मेलन में अम्बेडकर नगर, बाराबंकी, अयोध्या महानगर, अयोध्या जिला के सभी सेक्टर संयोजक, प्रभारी, मण्डल पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष सभी विधानसभाओं के प्रभारी व संयोजक, लोकसभा के प्रभारी व संयोजक जिला व महानगर के सभी पदाधिकारी के अलावा जनप्रतिनिधि भाग लेगें। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने मण्डलों के अध्यक्षों के साथ बैठकें करके तैयारियां पूर्ण कर ली है। सम्मेलन को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्बोधित करेंगे।
वहीं अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में भाजपा युवा मोर्चा का युवा संसद 7 फरवरी को प्रातः दस बजे से होगा। जिसको भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी गोबर्धन झड़पिया व ग्राम विकास मंत्री डा महेन्द्र सिंह सम्बोधित करेंगे। युवा आईकान अम्बेडकरनगर, बाराबंकी, अयोध्या महानगर व जिला अयोध्या से कार्यक्रम में शामिल होंगे। युवाओं की संख्या 500 होगी। युवा संसद दो सत्रों में चलेगा।

इसे भी पढ़े  सनातन धर्म के संस्कारों में ही सेवा भाव निहित : लल्लू सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya