भाजपा ने निकाली कमल संदेश बाइक रैली

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। भाजपा महानगर के द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों से होते कमल संदेश बाईक रैली निकाली गयी। बाईकों के लम्बे काफिले व सिर पर भगवा टोपी, गले में कमल का पटका तथा भाजपा के झण्डों ने माहौल बनाया। रैली का नेतृत्व विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व महानगर कमलेश श्रीवास्तव ने किया। जिला प्रभारी शेष नारायन मिश्र ने झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया।
दोपहर साढ़े बारह बजे देवकाली स्थित केसरवानी गेस्ट हाउस ने निकली रैली फतेहगंज, चौक, नियावां, रिकाबगंज हनुमानगढ़ी होते हुए जीआईसी में समाप्त हुई। रैली में मोटरसाईकिल से प्रथम पंक्ति में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव तथा महिला मोर्चा अपने वाहनों से चल रही थी।
जिला प्रभारी शेष नारायन मिश्र ने कहा कि भाजपा के कार्यक्रमों में उमड़ी भीड़ भाजपा के कार्यकर्ताओं की शक्ति का प्रदर्शन करती है। जिस प्रकार हर बूथ से कम से कम पांच कार्यकर्ता इस बाईक रैली में दिखाई दिये इससे समाज में एक व्यापक संदेश गया है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बाईक रैली में उमड़े कार्यकर्ताओं के जनसमूह ने साबित कर दिया है कि पूरा वातावरण कमलमय हो गया है। कार्यकर्ताओं का उत्साह व भारी संख्या में मौजूदगी ने सरकारी योजनाओं के प्रति जनता के समर्थन पर मुहर लगा दी है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि बाईक रैली में प्रत्येक बूथ से उपस्थिति ने भाजपा की जमीनी स्तर पर मजबूती साबित कर दी है। कार्यक्रम से समाज में एक अच्छा संदेश गया है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता पार्टी की रीति तथा नीतियों को लेकर उत्साहित है। जिसका नजारा रैली में उमड़े जनसमूह द्वारा प्रदर्शित हुआ। आने वाले समय भाजपा चुनाव में रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन करेगी। बाईक रैली के प्रभारी डा अनिल सिंह की देखरेख कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। रैली में प्रमुख रुप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामनिहाल निषाद, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, आदित्य मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, डा चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, शैलेन्द्र कोरी, अरविंद सिंह, हरीश श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह, हरभजन गौड़, शैलेन्द्र मोहन मिश्रा छोटे, नागेन्द्र सिंह लल्लू, परमानंद मिश्रा, इंजीनियर रणवीर सिंह, तिलकराम मौर्या, विद्याकांत द्विवेदी, गिरीश पाण्डेय डिम्पुल, भानू प्रताप सिंह, डा कनक बिहारी पाठक, वासुदेव मौर्या, परमदेव यादव, दिवाकर सिंह, रोहित पाण्डेय, राजेश सिंह, अभिनव मिश्रा, केशव बिगुलर, पियूष रंजन, आकाश मणि त्रिपाठी, प्रमोद शंकर पाण्डेय, अंकुर सिंह, महिला मोर्चा में अशोका द्विवेदी, स्मृता तिवारी, रीना द्विवेदी, विजेता जायसवाल, बसंती सिंह, शकुंतला मौर्या, शशिरानी शर्मा, मालती चौहान इत्यादि प्रमुख थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya