बेरोजगारी व बढ़ते अपराधों पर अंकुश नहीं लगा पा रही भाजपा सरकार : अखिलेश यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने शुरू किया अभियान

अयोध्या। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार बेरोजगारी, महंगाई,किसानों की बदहाली, बढ़ते अपराध पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। यह विचार कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि 72 वर्षों में ऐसी आर्थिक मंदी नहीं दिखाई पड़ी जिससे व्यवसाय बंद हो रहे हैं लोगों की नौकरियां जा रही हैं और भाजपा सरकार उसे सुधारने के बजाय लोगों को धर्म व राष्ट्रवाद के नाम पर गुमराह कर रही है हजारों बिजली कर्मचारियों की पसीने की गाढ़ी कमाई भविष्य निधि का पैसा डिफाल्टर कंपनी को दे दिया।इसमें बहुत बड़े घोटाले की बू आ रही है जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी के 10 दिवसीय देशव्यापी आंदोलन के तहत 15 नवंबर तक जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी।
उन्होंने बताया कार्यक्रम के तहत 6 व 7 नवंबर को जनपद की सभी तहसीलों में भाजपा सरकार के जन विरोधी कार्यों के संदर्भ में पर्चा वितरण कर लोगों को भाजपा सरकार की संवेदनहीनता से अवगत कराया जाएगा। 8 व 9 नवंबर को जनपद के ब्लॉकों व महानगरों के वार्डों में सरकार की जनविरोधी नीतियों व आर्थिक मंदी के विरोध में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएंगी श्री यादव ने बताया 10 नवंबर को बेरोजगारी के विरोध में बर्तन के साथ जनपद के कुछ बाजारों में प्रदर्शन किया जाएगा। 11 नवंबर को मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर शिक्षा संस्थाओं में महंगी शिक्षा निजी कामों के सवाल पर वार्ता का आयोजन छात्र-छात्राओं के बीच में किया जायेगा। इसी प्रकार 12 व 13 नवंबर को किसानों की समस्याओं को लेकर अन्नदाता की सुनो(चौपाल) विभिन्न स्थानों पर लगाया जाएगा जिसके तहत बिजली मूल वृद्धि,कर्ज माफी,किसानों को उनकी उपज का सही मूल ना दिए जाने की चर्चा की जाएगी 14 नवंबर को प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर“नेहरू के सपनों का भारत“ पर सेमिनार का आयोजन किसी विद्यालय में किया जाएगा तथा अंतिम दिन 15 नवंबर को जिला मुख्यालय पर महंगाई बेरोजगारी के विरोध में धरना प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा। इस मौके पर एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह,महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक, रामदास वर्मा, मोहम्मद शरीफ, शीतला पाठक, एसपी चौबे,पीसीसी सदस्य बृजेश सिंह चौहान,राकेश यादव,दिनेश यादव,अब्दुल हकीम,धीरेन्द्र सिंह बब्लू,अमरजीत रावत,अमित सरोज आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya