रूदौली तहसील मुख्यालय पर सपा ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
रुदौली-। भाजपा सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को संभाल पाने में असफल साबित हुई है। आम आदमी की भीड़ में हत्या होने और आमजन को सुरक्षा देने में सरकार नकाम है।इस सरकार में हत्याएं बढ़ गई हैं गरीबों मजदूरों और किसानों की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है।
यह बातें समाजवादी पार्टी के तहसील मुख्यालय पर प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सै0 अब्बास अली जैदी रुश्दी ने कहीं।उन्होंने कहा आरटीआई से सूचना मांगने पर यह पता चल जाएगा कि प्रदेश में किस समाज के लोगों की हत्या हो रही है।उन्होंने कहा भारत देश संविधान से चलेगा।आज संविधान में मिले मूलभूत अधिकार से भी आमजन को वंचित किया जा रहा है।अधिकारी निरंकुश है उन्होंने चेताया के अधिकारी और कर्मचारी सुधर जाएं समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को दंडित कराने का काम करेंगे। समाजवादी पार्टी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि सरकार को बदलने और सरकार की तानाशाही को रोकने के लिए नौजवानों को आगे आना पड़ेगा।नौजवानों की धारा जिस तरफ रहेगी उस और बदलाव शुरू हो जाएगा।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर आगे आएं जिससे आमजन की समस्याओं को दूर कराने कराए जाने में आसानी होगी।जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि तानाशाही के दिन चंद दिन के होते हैं।तानाशाही की सरकारों को जनता पसंद नहीं करती है। जब आने-जाने बोलने और बैठने पर रोक लगाई तो पैदा होने वाले जनाक्रोश को सरकार नहीं रोक पाएगी।नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को दबाने और उनके ऊपर झूठे मुकदमे कायम करने का काम जनपद में किया जा रहा है। उन्होंने कहा रुदौली शहर के विकास कार्यों पर कदम कदम पर अड़ंगा शासन सत्ता के नेता लगा रहे हैं। जिसका हिसाब आने वाले समय में जनता लेगी। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव शाह मसूद हयात गजाली ने कहा कि विधानसभा रुदौली में विकास के काम बन्द है। सड़के टूटी हुई हैं और विकास की बात करने वाले लोग अपना विकास करने में लगे हैं। धरने में सपा नेताओ ने एसडीएम विपिन सिंह को ज्ञापन सौपा। धरने का संचालन अब्दुल हई खा ने किया।धरने को पूर्व ब्लॉक प्रमुख निशात खान बेद तिवारी छोटेलाल यादव रईश खां मो अली अलाउद्दीन राम नरेश गुप्ता ने सम्बोधिति किया।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचयात सदस्य मो शहीम प्रधान संघ प्रदेश सचिव मो आरिफ रहे।