भाजपा सरकार गरीबों व वंचितों की हितैषी : रमाकांत निषाद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मतस्य विकास निगम के अध्यक्ष का हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अयोध्या । उत्तर प्रदेश मतस्य विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रमाकांत निषाद का हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकताओं ने अयोध्या हनुमान गढ़ी पर स्वागत किया।
निगम के अध्यक्ष बनाये जाने के बाद पहली बार अयोध्या आये रमाकान्त निषाद ने हनुमान गढ़ी पर मत्था टेका व कार्यकताओं से मुलाकात की। इस दौरान रमाकान्त निषाद ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकारें गरीबों और वंचितों की सच्ची हितैषी है। सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को बिना भेदभाव के मिल रहा है। आने वाले चुनाव 2019 के लिए कार्यकर्ता कमर कस का तैयार हो जायें। 2019 में विजय दिला कर पुनः नरेन्द्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनायें। देश के सबसे बडे़ व सबसे ज्यादा सीटों वाला प्रदेश होने के कारण हम सभी की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती है और हमें अधिक से अधिक सीटें जिता कर नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है।
स्वागत करने वालों में हिन्दु युवा वाहिनी के जिला प्रभारी पवन मिश्र, जिला संयोजक संजय सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, संभाग प्रभारी आईटी सेल शिवम् मिड्ठा, रमाकान्त शर्मा, विश्वनाथ पाण्डेय, सौरभ दूबे, भूपेन्द्र निषाद, अनूप प्रजापति, चन्द्र प्रकाश द्विवेदी, राम अचल निषाद, नरसिंह कुमार, राजेश धर दुबे, संजय चौहान, राम केवल, दिनेश निषाद, राजेश, विजय शर्मा, डा धनश्याम, राम दुलारे, मुन्ना, राजेश निषाद, मदन गोपाल, राम कुमार, अजय निषाद, राम नवल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  पृथ्वी दिवस पर की गई अयोध्या के कुंडों की विशेष सफाई
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya