सोहावल ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा का कब्जा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– चार मतों से भाजपा जीती अनिल बने ब्लाक प्रमुख

सोहावल।शनिवार को सुबह से ही गहमा गहमी के बीच ब्लाक मुख्यालय खिरौनी में ब्लाक प्रमुख पद के लिये डाले गये कुल 91मतों में से 47 मत हासिल कर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी अनिल कुमार प्रियदर्शी को निर्वाचित घोषित किया गया।इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विपक्ष के संयुक्त प्रत्याशी विश्वनाथ को 4 मतों से हराया।उन्हें कुल 43 मत मिले।एक मत अवैध घोषित किया गया।यहाँ कुल 95 क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदाता थे।जिसमें 4 सदस्यों ने वोट नहीं डाला।

सुबह 11 बजे से शुरू हुए मतदान के दौरान कई बार भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासनिक जुगलबंदी के चलते पक्ष विपक्ष दोनों तरफ से एक दूसरे पर हमलावर होने की कोशिश होती रही।बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान उनके पुत्र डॉ0 अमित सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष खुन्नू पांडेय मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी,कप्तान तिवारी,बंटी, नानमून,सरोज जयसवाल,सत्य प्रकाश,एसपी श्रीवास्तव आदि की अगुवाई में भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम प्रशासनिक व्यवस्था पर भारी पड़ता रहा।कई बार पुलिस ने डंडा फटकारा भाजपा कार्यकर्ताओं को भगाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा।समय समाप्ति कुछ देर पहले पहुँचे जिला अधिकारी अनुज कुमार झा व एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय के काफिले ने तेवर दिखाये तो भजपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ा दिया गया।

इसे भी पढ़े  साकेत महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर बी.डी. द्विवेदी का आकस्मिक निधन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya