in

अंकुर सेन यादव बने हैरिग्टनगंज ब्लाक प्रमुख

– सपा खेमे में खुशी की लहर, भाजपा प्रत्याशी संतोष सिंह को पांच मतों से दिया शिकस्त

मिल्कीपुर-अयोध्या। हैरिंग्टनगंज ब्लाक प्रमुख पर पद पर पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव के बेटे एवं सपा प्रत्याशी अंकुर सेन चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संतोष सिंह को पांच मतों से शिकस्त दिया है। अंकुर सेन को 41 मत प्राप्त हुआ है। जबकि भाजपा प्रत्याशी संतोष सिंह को 36 मत मिला है। दो मत अवैध पाया गया है।

चुनाव की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने शनिवार की सुबह से ही काफी कड़ाई कर दी थी। यहां तक की दोनों प्रत्याशियों को ब्लॉक तक पहुंचने के लिए भी रूट निर्धारित कर दिया था। ब्लॉक के उत्तर तरफ से भाजपा प्रत्याशी संतोष सिंह की इंट्री कराई गई, जबकि दक्षिण तरफ से सपा प्रत्याशी अंकुर सेन ने हैरिंग्टनगंज ब्लाक में प्रवेश किया। यही नहीं सपा खेमे में पहले से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। सुबह से ही पाराताजपुर बैरियर के पास करीब डेढ़ से दो हजार लोग जमे हुए थे। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सपा समर्थक आनंद सेन जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।

इससे मतगणना के पहले ही ऐसा आभास होने लगा कि सपा प्रत्याशी अंकुर सेन चुनाव जीत रहे हैं। हालांकि थोड़ी देर बाद हैरिंग्टनगंज के निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि सपा प्रत्याशी अंकुर सेन 5 मतों से चुनाव जीत चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी को मात्र 36 मत प्राप्त हुए हैं और दो मत अवैध घोषित किए गए हैं। परिणाम घोषित होने के बाद सपा खेमे में जबरदस्त खुशी की लहर देखने को मिली। चारों तरफ से सपा कार्यकर्ता ब्लॉक की तरफ जाने लगे। हालांकि प्रशासन ने जो बैरियर पहले लगाए थे। उससे चार पहिया वाहनों को अंदर प्रवेश नहीं दिया।

यही नहीं हैरिंग्टनगंज बाजार के चिखड़ी मोड़ पर लगे बैरियर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य सपा प्रत्याशी की मां इंदूसेन की गाड़ी आगे नहीं जाने दी गई। वह गाड़ी से उतरकर दौड़ते हुए ब्लॉक की तरफ जाने लगीं। हालांकि मतगणना के बाद धीरे धीरे पुलिस प्रशासन की गाड़ियां अपने गंतव्य की ओर जाने लगीं। फिलहाल सपा को जिले में केवल एक ही सीट पर कामयाबी मिली है। बावजूद इसके सपा खेमे में जबरदस्त खुशी देखने को मिल रही है और समर्थक जगह-जगह लड्डू बांटकर खुशी मना रहे हैं।

इसे भी पढ़े  विकास कार्यो का समय पर फीड कराएं डाटा और करें उसका अनुश्रवण : गौरव दयाल

What do you think?

Written by Next Khabar Team

केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सांसद लल्लू सिंह के आवास पहुंच जताया शोक

सोहावल ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा का कब्जा