मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-खंडासा थाना क्षेत्र के ब्रह्मबाबा मोड़ के पास हुई दुर्घटना

मिल्कीपुर। खंडासा थाना क्षेत्र के ब्रह्मबाबा मोड़ के पास शुक्रवार सुबह एक बाइक सवार की मिनी बस से टक्कर की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर खंडासा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ही गांव पूरे फौजदार मजरे महुआ निवासी युवक शिवाकुमार (18) पुत्र हरीनाथ गेहूं की सिंचाई के लिए पेट्रोल पंप पर डीजल लाने के लिए जा रहा था कि अचानक मिल्कीपुर अमानीगंज रोड़ पर ब्रह्मबाबा मोड़ के पास मिनी बस से टक्कर हो गई जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी मिल्कीपुर भिजवाया जहां पर घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष खंडासा मनोज कुमार यादव ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़े  फेस्टिवल हैंगओवर का होता है मनोअसर : डॉ. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya