स्कूल जा रही छात्राओं को बाइक सवार ने मारी टक्कर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल-फैजाबाद।रौनाही थाना क्षेत्र की पुलिस चैकी सत्तीचैरा क्षेत्र के बेगमगंज के पास स्कूल जा रही दो छात्राओं को पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
वृहस्पतिवार को सुबह पूर्व माध्यमिक विद्यालय सीबार पैदल पढ़ने जा रही बरई कला निवासी छात्राएं राम लली व ज्योति को पीछे से आ रहे बाइक सवार नम्बर यू पी 42 ए ए 1775 के चालक ने टक्कर मार दिया।दुर्घटना में दोनों छात्राएं घायल हो गयी। उन्हें मौके पर पहुँची पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।पूछे जाने पर सत्तीचैरा चैकी प्रभारी राम नरेश वर्मा ने बताया बाइक सवार मौके से बाइक छोड़ कर फरार हो गया। बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।मामले की छान बीन की जा रही है।

इसे भी पढ़े  सरयू तट पर मनुभूमि के रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट का भूमि पूजन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya