बीकापुर पुलिस ने स्मैक कारोबारी को किया गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-232 ग्राम स्मैक व 1.13 लाख नकद बरामद

अयोध्या। बीकापुर कोतवाली पुलिस ने एक स्मैक कारोबारी को गिरफ्तार कर उसके पास से  232 ग्राम स्मैक व 1.13 लाख नकद बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी बीकापुर संदीप सिह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियो के खिलाफ विशेष अभियान में कोतवाली पुलिस ने शनिवार की शाम चाँदपुर से समय करीब 18.05 बजे अभिषेक उपाध्याय निवसी चाँदपुर कोतवली बीकापुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इसके पास से 232 ग्राम स्मैक व एक लाख 12 हजार 730 रूपये नकद तथा 3 घडी व 4 मोबाइल बरामद किया है। उन्होने बताया कि अभिषेक उपाध्याय स्मैक  लाकर अपने साथियो के मदद से पुडिया बनाकर बेचता था। लोगो के पास पैसा न होने पर उनके मोबाइल फोन, घडिया आदि गिरवी रखकर नशे की पुड़िया देता था। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियो की जानकारी दी है। जिनकी तलाश शुरू कराई गई है।

सीओ ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत केस पंजीकृत करवा चालान किया गया है। इसके खिलाफ पुलिस में कुल तीन मुकदमें दर्ज मिले हैं।

 

इसे भी पढ़े  सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya