फैजाबाद। भटक कर फैजाबाद पंहुची कंचन उर्फ सोना निवासिनी खैरावादी जनपद गाजीपुर को सकुशल महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय ने उसके पिता टुन्नूराम के सपुर्द किया । महिला थानाध्यक्ष ने बताया की 22 जून को रात लगभग 10 बजे अलीगढ़ पुलिस चैकी के पास भटकती हुई मिली । सूचना मिलने पर उसे महिला थाना लाया गया उसने पुलिस को बताया कि गलती से ट्रेन में बैठकर अयोध्या चली आयी उसकी शादी हो चुकी हैं वह मम्मी के साथ घर से निकली थी और बिछुड गयी वह अयोध्या पहंुचने पर रोते रोते पुलिस चैकी तक पहंुची उसने अपना नाम पता आदि बताया थाना भवलकोर को कंचन के घर वालों को सूचित करने का आग्रह किया गया कंचन के पिता सूचना पाने के बाद महिला थाना आये और बताया कि बेटी का मानसिक इलाज दो साल से ेचल रहा है वह चैथी बार घर से भागी हैं। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि कंचन के पिता से उसका आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र प्राप्त करके पिता के सपुर्द किया गया।
भटकी कंचन को महिला थानेदार ने पिता को किया सुपुर्द
108
previous post