भाजपा की जनसभा 26 को

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भाजपा द्वारा सिविल लाईन स्थित गांधी पार्क में 26 मार्च को जनसभा का आयोजन किया गया है। जनसभा के मुख्य वक्ता केन्द्रीय वित्तराज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला होंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में लोकसभा, जिला व महानगर के पदाधिकारियों ने शिरकत की।
लोकसभा संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने बताया कि संगठनात्मक स्तर पर मंडल तथा सेक्टरो की बैठक सम्पन्न हो गयी है। जनसभा के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गयी है। सभा का आयोजन 26 मार्च को 2 बजे होगा। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से हो रही जनसभा में मुख्य वक्ता के द्वारा वर्तमान परिवेश के विषय में जानकारी दी जायेगी। जनसभा में आये कार्यकर्ता यहां से विजय का संकल्प लेकर जायेंगे। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सदा जनता के बीच उपस्थित होकर उनके दुख सुख में शरीक रहते है। पार्टी सबको साथ लेकर चलने की भावना से नित आगे बढ़ रही है। महानगर के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनसभा में शिरकत करेंगे। बैठक में सांसद लल्लू सिंह, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, ओम प्रकाश सिंह, अभिषेक मिश्रा, राधेश्याम त्यागी, संजीव सिंह, नागेन्द्र सिंह लल्लू, परमानंद मिश्रा, तिलकराम मौर्या, शकुंलता त्रिपाठी, गोकरन द्विवेदी, डा विजय लक्ष्मी जायसवाल, डा सरोज मिश्रा, स्मृता तिवारी, रीना द्विवेदी, बब्लू पासी, राममोहन भारती, अशोक वर्मा, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, प्रमोद साहू, अलीउद्दीन खान, प्रकाश गुप्ता, शिवम सिंह, अशेाक मिश्रा, चन्द्रबली सिंह, विन्दू सिंह, ऋषिकेश वर्मा, दिवाकर सिंह मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya