सेंसेक्स पर लगवा रहे थे सट्टा, दो गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– दो मोबाइल फोन व 13 हजार रुपये बरामद

अयोध्या। कैंट थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के रेतिया में छापेमारी कर सेंसेक्स पर सट्टा लगवा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने दो मोबाइल फोन व 13 हजार रुपये बरामद किया है। रेतिया मोहल्ले स्थित एक घर में सेंसेक्स पर सट्टा लगवाया जा रहा था।

सटीक सूचना पर जिले की एसओजी टीम ने छापामार मकान मालिक और गोरखधंधे के मास्टर माइंड राजकुमार निषाद निवासी निषाद नगर रेतिया थाना कैंट तथा उसके सहयोगी सुधीर कुमार चौरसिया उर्फ बिन्नू निवासी ककरही बाजार कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर मौके से दो मोबाइल और कुल 13 हजार रुपये बरामद किया। आरोपी तथा बरामद सामान को कैंट पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कैंट पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर दोनों का मेडिकल कराया है और दर्ज केस में चालान किया है।

इसे भी पढ़े  सपा कार्यालय लोहिया भवन पर मनाई गयी होली
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya