आम आदमी को मिला भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ : लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने मसौधा क्षेत्र के भदोखर गांव में केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को जनसभा के दौरान सम्बोधित किया। इसके उपरान्त सहभोज का आयोजन किया गया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ का लाभ आम आदमी को मिला है। अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचा है। सरकार बनने के उपरान्त सभी को आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन आजादी के बाद सबसे ज्यादा संख्या में प्रदान किया गया है। 50 करोड़ लोगो के इलाज के लिए सरकार ने पांच लाख की व्यवस्था की गयी।
उन्होने बताया कि सरकार ने सामान्य वर्ग के लोगो को आरक्षण दिया। किसानों को उपज के समय आर्थिक सहायता मिले इसके लिए व्यवस्था की गयी। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में लगातार सुधार हुआ है। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्त पर काम किया है। बिना भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया है। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, बाबूराम यादव, उमेश कोरी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  कलयुग का सबसे बड़ा दान रक्तदान : जय शंकर पाण्डेय
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya