बैंकिंग लोकपाल विषयक हुई जागरूकता गोष्ठी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वाधान में शाने अवध सभागार में आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग से बैंकिंग लोकपाल विषयक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बैंकिंग लोकपाल वी.के श्रीवास्तव ने बैंकिंग लोकपाल योजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत निःशुल्क शिकायत निवारण प्रणाली उपलब्ध है शिकायत को एक तर्क संगत सीमा के अन्तर्गत निस्तारित किया जाता है।
बैंकिंग लोकपाल के उप प्रबंधक व सचिव एस.के. दास ने विभिन्न बैंकिंग सेवाओं में होने वाली कमियों और शिकायतों पर प्रकाश डाला। अन्त में प्रश्नोत्तर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उठाये गये सवालों में बैंकिंग लोकपाल उप महाप्रबंधक ने संतोषजनक जबाब दिया।

इसे भी पढ़े  कृषि महाविद्यालय में फिर लापरवाही के चलते परीक्षा टली
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya