बैलेट पेपर से होना चाहिए 2019 लोकसभा चुनाव: गंगा सिंह यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सपा  जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक

फैजाबाद। आगामी लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सुझाव पर देश में आगामी लोकसभा-2019 का चुनाव बैलेट पेपर से हो। यह बातें जिला कार्यकारिणी की बैठक में सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहीं। मासिक बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि और प्रदेश से आये परिपत्रों पर चर्चा की गयी। उन्होंने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्देश मिलते ही पार्टी बैलेट सत्याग्रह करेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने देश की जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाकर व भाषणों में जुमलेबाजी करके बेवकूफ बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नवगठित प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष एक सप्ताह के अन्दर कमेटी का गठन करके सूची पार्टी कार्यालय पर जमा करें। साथ ही साथ उन्होंने जनपद आगमन पर दलित चेतना साइकिल यात्रा व लोकतंत्र बचाओ समग्र क्रान्ति साइकिल यात्रा में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया। बैठक में मौजूद पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने देश व प्रदेश में कोई भी विकास अब तक नहीं किया है। बैठक में मौजूद गोशाईगंज के पूर्व विधायक अभय सिंह ने कहा कि प्रदेश के हालात अच्छे नहीं हैं। पुलिस अभिरक्षा में जेलों में हत्यायें हो रही हैं और माफिया जेलों में मौज मस्ती करके अपना जन्मदिन मना रहे हैं, अपराधी बेखौफ है। प्रदेश की योगी सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से सुपरफ्लाप है। बैठक का संचालन जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया। बैठक में सपा जिला उपाध्यक्ष भागीरथी तिवारी, बाबूराम गौड़, राम अचल यादव, जिला पंचायत सदस्य शम्भूनाथ सिंह दीपू, जिला सचिव राम बहादुर यादव, संजय यादव, मनोज जायसवाल, राम दास यादव, जय प्रकाश यादव, अंसार अहमद बब्बन, सरफराज नसरूल्लाह, दान बहादुर सिंह, ओरौनी प्रसाद पासवान, के0के0 गुप्ता, त्रिभुवन प्रजापति, एजाज अहमद, शैलेन्द्र यादव, अयोध्या विधान सभा अध्यक्ष शिवबरन यादव पप्पू, बीकापुर अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, मिल्कीपुर अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव, रूदौली अध्यक्ष छोटेलाल यादव आदि ने अपने-अपने विचार रखे। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि बैठक में जनपद की पांचों विधान सभा के अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि नौ अगस्त तक बूथ कमेटियों का गठन करके उसकी सूची पार्टी कार्यालय में जमा करें। उन्होंने बताया कि पांच अगस्त को पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र का 86वाॅं जन्मदिवस मनाया जायेगा। बैठक में दीपक जायसवाल, संजय सिंह राजू, रमाकान्त यादव, अजय विश्वकर्मा, विजय निषाद, वसी हैदर गुड्डू, विन्देश्वरी यादव, रामपाल यादव, अमरनाथ निषाद आदि मौजूद थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya