Breaking News

अयोध्या के नये डीएम होंगे अनुज झा

2009 बैच के हैं आईएएस अधिकारी

अयोध्या। धार्मिक आस्था के प्रतीक जनपद अयोध्या में नये जिलाधिकारी के पद पर अनुज कुमार झा की नियुक्ति की गयी है। माना जा रहा है कि सोमवार तक वह अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे। अनुज कुमार झा 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संभल, मुख्य विकास अधिकारी झांसी, जिलाधिकारी महोबा, कन्नौज एवं रायबरेली के महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्यरत रहे हैं। इसके साथ ही अनुज झा निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश के पद से स्थानांतरित होकर जिलाधिकारी के रूप में बुलंदशहर नियुक्त हुए थे। जिलाधिकारी के रूप में अनुज झा का यह अयोध्या जनपद में पांचवां कार्यकाल है। इससे पूर्व वर्ष 2014 में वह आरआरडीए के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुके हैं।

Leave your vote

इसे भी पढ़े  शैक्षिक उन्नयन के लिए केन्द्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के बीच अनुबंध

About Next Khabar Team

Check Also

पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि

-सम्मानित किए गए उनके संस्थापित विद्यालय के एक दर्जन मेधावी छात्र अयोध्या। पूर्व सांसद मित्रसेन …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.