कुशल प्रबंधन से भव्य बनेगा अयोध्या का दीपोत्सव : प्रो. प्रतिभा गोयल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कुलपति ने दीपोत्सव को लेकर स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने बताया कि अयोध्या में 11 नवम्बर को होने वाले दिव्य दीपोत्सव को लेकर पूरी दुनियां देख रही है। इसे सभी के कुशल प्रबंधन एवं सहयोग से विश्व कीर्तिमान बनाया जायेगा। शुक्रवार को दोपहर में विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में कुलपति प्रो0 गोयल ने स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में कुलपति बताया कि हम सभी सौभाग्यशाली है कि प्रभु श्रीराम नगरी अयोध्या के दीपोत्सव की चर्चा पूरी दुनियां में है।

उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के समन्वय से विश्वविद्यालय सातवीं बार दीपोत्सव में 21 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित करने जा रहा है। छठवीं बार विश्व कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं से कहा कि कर्मठ स्वयंसेवकों की सूची शीघ्र ही उपलब्ध करा दे। कुलपति ने कहा कि राम की पैड़ी सहित 47 घाटों पर 24 लाख दीए बिछाये जायेंगे।

इसके लिए 25 हजार स्वयंसेवक तैनात किए जायेगे। आप सभी के सहयोग से पुनः गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कर अयोध्या को विश्व पटल पर स्थापित करेंगे। बैठक में विश्वविद्यालय दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. एसएस मिश्र ने बताया कि इस दीपोत्सव में स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर होनहार स्वयंसेवकों की जरूरत है। तीन अक्टूबर तक स्वयंसेवी संस्थाएं सूची ऑनलाइन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

इस बार स्वयंसेवकों को दिए जाने वाले आईडी कार्ड क्यूआर कोड से लैस होगा। इसमें डुप्लीकेसी नही हो पायेगी। सभी को पूरी तन्यमयता के साथ सहयोग करना होगा। बैठक में डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ. त्रिलोकी यादव, प्रोग्रामर रवि प्रकाश मालवीय सहित 33 स्वयंसेवी संस्थानों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  अयोध्या को सोलर सिटी बनाने में नगर निगम तल्लीनः गिरीशपति त्रिपाठी

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya