संस्कार भारती की अयोध्या इकाई का हुआ गठन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अध्यक्ष के रूप में सत्य प्रकाश मिश्रा का हुआ मनोनयन

अयोध्या। जनपद अयोध्या की संस्कार भारती इकाई का गठन रविवार को संपन्न हुआ। यह प्रक्रिया कौशलपुरी स्थित संस्कार भारती के कार्यालय पर संपन्न हुई जिसमें चुनाव अधिकारी के रूप में प्रांतीय सह महामंत्री दुर्गेश्वर जी और प्रांतीय कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र जी उपस्थित हुए। प्रक्रिया अनुसार नियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन की घोषणा विभाग संयोजक हरीश कुमार श्रीवास्तव ने की। अयोध्या जनपद की इकाई के अध्यक्ष के रूप में सत्य प्रकाश मिश्रा का मनोनयन हुआ।

जिनके साथ दो उपाध्यक्ष भी नामित हुए। जिनमें श्रीमती पूजा सिंह अयोध्या महानगर की संयोजक के रूप में तथा श्रीमती श्रद्धा तिवारी अयोध्या ग्रामीण के संयोजक के रूप में काम करेंगी। संस्कार भारती की जनपद इकाई में संरक्षक के रूप में हरीश कुमार श्रीवास्तव, रवि तिवारी, अशोक मिश्र टाटंबरी, अरुण द्विवेदी, विवेक पांडे, श्रीमती रेणुका रंजन श्रीवास्तव तथा विजय यादव होंगे।

संस्कार भारती के विभाग संयोजक हरीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया की घोषित अध्यक्ष अपनी संपूर्ण कार्यकारणी का गठन आगामी 8 अगस्त की बैठक में करेंगे। घोषित पदाधिकारियों का स्वागत और सम्मान विभाग संयोजक हरीश श्रीवास्तव ने अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर किया। इससे पूर्व बैठक संस्कार भारती के ध्येय गीत से प्रारंभ हुई। तत्पश्चात आगंतुकों का स्वागत एवं चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। बैठक का समापन वंदे मातरम के गान से हुआ।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya