यात्रियों की क्षमता के अनुरूप बनाया जा रहा अयोध्या रेलवे स्टेशन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का जीएम आशुतोष गंगल ने किया निरीक्षण

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद से अयोध्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आमद लगातार बढ़ रही है। अयोध्या पहुंचने के लिए लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े, इसके लिए सरकार परिवहन सुविधा को बढ़ाने पर खासा जोर दे रही है। इसी को लेकर अयोध्या रेलवे स्टेशन को यात्रियों की क्षमता के अनुरूप बनाया जा रहा है।

बुधवार को अयोध्या पहुंचे रेलवे महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने अयोध्या जंक्शन स्टेशन के विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अयोध्या कैंट स्टेशन की यार्ड री मॉडलिंग तथा स्टेशन के री-डेवलपमेंट की जानकारी ली एवं समस्त कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। रेलवे महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने कहा कि राम मंदिर की भव्यता के अनुरूप बनाए जा रहे अयोध्या रेलवे स्टेशन के पहले फेज का कार्य पूरा हो चुका है, उसमें कॉनकोर्स को जोड़ने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दूसरे फेज की तैयारियों को लेकर मंथन किया जा रहा है।

इसके साथ ही बिल्हारघाट ,दर्शननगर सहित अयोध्या के आसपास स्थित अन्य स्टेशनों का उच्चीकरण को प्रमुखता से कराए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि रेल परिचालन प्रणाली को संचालित करने की अनिवार्यता पर विशेष बल दिया जा रहा है। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक, सुरेश कुमार सपरा एवं मंडल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya